By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Medically Verified By: Dr. Niranjan Hiremath
Heart Attack in Gym: आजकल वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर युवा लोगों में। इसका मुख्य कारण है अनहेल्दी लाइफस्टाइल, एक्सेसिव स्ट्रेस और बिना सही गाइडेंस के ज्यादा भारी एक्सरसाइज करना। कई बार लोग अपने हार्ट की कंडीशन को जाने बिना ही एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं, जिससे दिल पर अचानक प्रेशर बढ़ता है और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।
हार्ट सर्जन डॉ. निरंजन हिरेमठ ने healthsite.com से बातचीत में बताया कि, "वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक की वजह हार्ट की छुपी हुई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे ब्लॉक्ड आर्टरीज या कमजोर मसल्स। नियमित चेकअप और सही तरीके से एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।" उन्होंने यह भी कहा कि वर्कआउट से पहले वार्म-अप करना और ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। साथ ही, अगर किसी को सीने में दर्द, चक्कर या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.