By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 1, 2025 10:28 PM IST
Paresh Rawal Drink Urine: हम सबने कभी ना कभी कोई देसी नुस्खा ज़रूर सुना है। हल्दी वाला दूध, तुलसी का काढ़ा, या फिर गरम पानी से गरारेलेकिन ज़रा सोचिए- अगर कोई कहे कि अपना यूरिन पीकर उसने चोट ठीक की है,
तो क्या ये भी हेल्थ टिप्स की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है? हाल ही में एक जाने-माने बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि उन्होंने 15 दिन तक यूरिन पिया और 2 महीने की चोट सिर्फ़ 15 दिन में ठीक हो गई।
अब सवाल ये है
क्या मेडिकल साइंस भी ऐसा ही मानता है? या फिर ये सिर्फ़ एक और बिना-सबूत वाला घरेलू भ्रम है?
सबसे पहले, बात करते हैं यूरिन थेरेपी की।ये कोई नया ट्रेंड नहीं है- पुराने ज़माने में, कुछ लोग मानते थे कि
यूरिन पीने से स्किन प्रॉब्लम्स, फटी हड्डियां, कैंसर तक में फायदा हो सकता है। इसके पीछे तर्क ये था कि हमारे यूरिन में। कुछ एंटीबॉडीज़ और बायो-केमिकल्स होते हैं। जो हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं।