Advertisement

सुबह उठते ही Blood Pressure क्यों बढ़ता है? जानिए कारण और बचाव

सुबह उठते ही ब्लड प्रेशर बढ़ने के पीछे हार्मोन, तनाव, नींद और शरीर की जैविक घड़ी की भूमिका होती है। आइए जानते हैं सुबह उठते ही ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण क्या हैं और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

Published by Ashu Kumar Das
Published : June 12, 2026 5:50 PM IST

सुबह नींद खुलने के बाद कई लोगों का ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक पाया जाता है। इसे मेडिकल भाषा में "मॉर्निंग ब्लड प्रेशर सर्ज" (Morning Blood Pressure Surge) कहा जाता है। सुबह उठने के बाद कभी- कभार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन सुबह उठने के बाद लगातार ब्लड प्रेशर ज्यादा रह रहा है तो यह हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम को बढ़ा सकती है। आज इस वीडियो में हम आपको बताने जा रहे हैं सुबह उठते ही ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है और इस स्थिति में क्या करना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं गाजियाबाद के यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कपिल खन्ना।

Watch Next