By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Medically Verified By: Dr. Kapil Khanna
सुबह नींद खुलने के बाद कई लोगों का ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक पाया जाता है। इसे मेडिकल भाषा में "मॉर्निंग ब्लड प्रेशर सर्ज" (Morning Blood Pressure Surge) कहा जाता है। सुबह उठने के बाद कभी- कभार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन सुबह उठने के बाद लगातार ब्लड प्रेशर ज्यादा रह रहा है तो यह हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम को बढ़ा सकती है। आज इस वीडियो में हम आपको बताने जा रहे हैं सुबह उठते ही ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है और इस स्थिति में क्या करना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं गाजियाबाद के यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कपिल खन्ना।