वर्किंग मदर्स क्यों हो रही हैं Sleep Deprivation का शिकार?

वर्किंग मॉम्स की अधूरी नींद सिर्फ थकान ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ और एनर्जी लेवल पर भी असर डालती है। जानिए, कैसे सही आदतों से आप अपनी नींद को बेहतर बना सकती हैं!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : March 7, 2025 11:39 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vinit Banga

Sleep Deprivation In Women's: क्या आप भी एक वर्किंग मॉम हैं, जो हर दिन अधूरी नींद के साथ उठती हैं और पूरे दिन बस थकान महसूस करती हैं? अगर हां, तो आप अकेली नहीं हैं! ज़्यादातर वर्किंग माएँ 7-8 घंटे की पूरी नींद नहीं ले पातीं, और यही उनकी थकान और बर्नआउट की सबसे बड़ी वजह बन जाती है। नींद की कमी सिर्फ आपको थकान ही नहीं देती, बल्कि इसका असर आपकी मेंटल हेल्थ, एनर्जी लेवल और काम करने की क्षमता पर भी पड़ता है। जब नींद पूरी नहीं होती, तो डेली लाइफ की चुनौतियाँ और भी मुश्किल लगने लगती हैं और इसलिए The Healthsite.Com ने बात की Dr Vinit Banga, Director & HOD- Neurology at Fortis Escorts Hospital, Faridabad. से

डॉ. विनीत बंगा का कहना है कि अच्छी नींद केवल शरीर के आराम के लिए ही नहीं, बल्कि ब्रेन फंक्शन, इम्यूनिटी और इमोशनल वेल-बीइंग के लिए भी बेहद जरूरी होती है। लगातार अधूरी नींद से स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे एंग्जायटी, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि वर्किंग मॉम्स को अपनी नींद को प्राथमिकता देनी चाहिए, जैसे कि सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करना, सोने और जागने का फिक्स टाइम सेट करना और हल्की एक्सरसाइज या मेडिटेशन को डेली रूटीन में शामिल करना। इससे न सिर्फ एनर्जी लेवल बेहतर होगा बल्कि वे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस भी बना पाएंगी।

Related News