By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 4, 2024 4:05 PM IST
Irregular Menstrual Reasons: क्या आपके पीरियड्स इर्रेगुलर हैं? यह बहुत सी महिलाओं के साथ होता है और इसके कारण भी अलग-अलग हो सकते हैं। आज हम इस वीडियो में बताएंगे कि पीरियड्स क्यों अनियमित होते हैं और कैसे कुछ आसान तरीकों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। पीसीओडी आजकल महिलाओं में कॉमन हो गया है, खासकर अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण। इसके लक्षणों में वजन बढ़ना, चेहरे पर बाल आना, पिंपल्स और पीरियड्स में अनियमितता शामिल हैं। इसमें गर्भाशय की परत के टिश्यू अन्य हिस्सों में बढ़ जाते हैं, जिससे तेज दर्द, पीरियड्स, प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ता है।
यूटरिन फाइब्राइड्स गर्भाशय में होने वाले नॉन-कैंसरस ट्यूमर होते हैं। इससे कभी ब्लीडिंग ज्यादा होती है तो कभी कम, और इसमें पेट या कमर में दर्द जैसी समस्याएं भी शामिल हो सकती हैं। थायरॉइड ग्रंथि के हार्मोनल बदलाव भी पीरियड्स को अनियमित बना सकते हैं। हाइपोथायरॉइडिज्म से हेवी ब्लीडिंग हो सकती है जबकि हाइपरथायरॉइडिज्म से फ्लो हल्का हो सकता है।