PCOD Reasons:आजकल की युवा महिलाओं में PCOD यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी डिज़ीज़के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है हमारी बदली हुई लाइफस्टाइल, देर से सोना, स्ट्रेस में जीना, फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर और बाहर का प्रोसेस्ड फूड ज़्यादा खाना। इन सब आदतों से शरीर में हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं और पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं।
गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. रीनू जैनकहती हैं कि, "PCOD सिर्फ एक हार्मोनल बीमारी नहीं है, ये एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है। इसकी वजह से महिलाओं को वजन बढ़ना, चेहरे पर बाल आना, एक्ने, मूड स्विंग्स और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें होती हैं।" वो बताती हैं कि अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो आगे चलकर डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का भी खतरा रहता है। ऐसे में ज़रूरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या सुधारें, रेगुलर एक्सरसाइज़ करें और हेल्दी खानपान अपनाएं