hamburger icon
A
Read in English

क्यों तेजी से झड़ रहे हैं बाल, Doctor ने बताया ये है बड़ा कारण!

यंग एज में भी एक बड़ी समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो सीधे आपके लुक्स और कॉन्फिडेंस को प्रभावित कर रही है। Experts का कहना है कि इसकी असली जड़ कहीं और छुपी है…

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 9, 2025 8:23 PM IST

Hair Loss Reasons:आजकल यंग एज में भी हेयर फॉल की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। 20s और 30s की उम्र में जहां लोग अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स को लेकर सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंट होना चाहते हैं, वहीं बालों का झड़ना उनकी चिंता बढ़ा देता है। प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान तो इसके कारण हैं ही, लेकिन सबसे बड़ा कारण है स्ट्रेस। लगातार तनाव लेने से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चंदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि स्ट्रेस शरीर में कॉर्टिसोल लेवल बढ़ा देता है, जो सीधे-सीधे हेयर ग्रोथ साइकिल को प्रभावित करता है। उनकी मानें तो लंबे समय तक तनाव रहने पर बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं और हेयर थिनिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। डॉ. चंदनी सलाह देती हैं कि तनाव को कंट्रोल करने के लिए मेडिटेशन, योग और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। साथ ही, हेल्दी डाइट और स्कैल्प की सही देखभाल से भी हेयर फॉल को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Related News