By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Hepatitis Causes:क्या Hepatitis सिर्फ शराब पीने वालों या बुज़ुर्गों की बीमारी है? अगर आपका जवाब "हां" है, तो शायद आपको इस बीमारी के बारे में बहुत कुछ जानने की ज़रूरत है। क्योंकि Hepatitis B किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है नवजात शिशु से लेकर युवाओं और बुज़ुर्गों तक। कई बार तो संक्रमित व्यक्ति को सालों तक कोई लक्षण भी महसूस नहीं होते और तब तक वायरस चुपचाप लिवर को नुकसान पहुंचाता रहता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 254 मिलियन लोग Chronic Hepatitis B के साथ जी रहे हैं, जबकि 2022 में करीब 1.2 मिलियन नए मामले सामने आए। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अधिकांश संक्रमित लोगों को यह पता ही नहीं होता कि वे Hepatitis B से संक्रमित हैं। अगर समय पर जांच और इलाज न हो, तो यह संक्रमण Liver Cirrhosis और Liver Cancer जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है