By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Jitendra Gupta | Published : November 24, 2022 3:25 PM IST
Measles vaccine in hindi : मीजल्स, यानि खसरा, जिसे आप रुबेला के नाम से भी जान सकते हैं, एक ऐसी बीमारी है जिसमें छोटे बच्चों को बुखार के साथ-साथ शरीर पर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने होने लगते हैं। ये बीमारी या फिर संक्रमण इतना घातक है कि समय पर सही इलाज न मिलने से बच्चे की मौत भी हो सकती है। खसरे के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी होता है लेकिन लापरवाही आपके लिए चिंता का सबब बन सकती है। आइए जानते हैं किस उम्र में बच्चों को सबसे ज्यादा खसरे का खतरा होता है।
खसरे से बचाव आसान है लेकिन आपको सही जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। जी हां, खसरे के टीके हर सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध हैं। खसरे के गंभीर मामलों में बच्चे को ब्रेन डैमेज, बहरापन और अंधेपन भी हो सकता है। इसलिए लक्षणों के दिखाई देने पर देरी बिल्कुल भी न करें। जिस तरीके से खसरे के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए आपके पास सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस तरह की दूसरी वीडियो के लिए देखते रहिए द हेल्थ साइट डॉट कॉम।