By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Medically Verified By: Dr. Deepak Yadav
Headache Medicine:सिर दर्द होते ही अक्सर लोग पेनकिलर की तरफ भागते हैं, लेकिन कौन-सी दवाई लेना सही है, ये दर्द की वजह और इंटेंसिटी पर निर्भर करता है। अगर सिरदर्द हल्का है, तो पैरासिटामोल एक सेफ ऑप्शन माना जाता है। ये दवा शरीर में दर्द और बुखार को कंट्रोल करने का काम करती है और आमतौर पर इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, जब तक कि डोज़ लिमिट में ली जाए। खाने के बाद लेना बेहतर होता है ताकि पेट पर असर न पड़े।
अगर दर्द थोड़ा तेज है या बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर कई बार आइबुप्रोफेन (जैसे Brufen) या कॉम्बिनेशन दवाएं (जैसे Saridon या Combiflam) सजेस्ट कर सकते हैं। लेकिन इन दवाओं का लंबे समय तक या बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन पेट, किडनी और लिवर पर असर डाल सकता है। इसलिए अगर सिरदर्द बार-बार होता है या 2–3 दिन से लगातार बना हुआ है, तो सिर्फ दवा लेना काफी नहीं है। असली वजह जानने के लिए डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।