Advertisement

होली के किन रंगों से हैआपको स्किन कैंसर का खतरा?

होली के रंगों में मौजूद केमिकल्स स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन सही देखभाल से इससे बचा जा सकता है। जानिए कैसे करें स्किन और हेयर केयर, ताकि त्योहार की मस्ती का मजा किरकिरा न हो!

Published by Lakshmi Sharma
Published : March 13, 2025 5:56 PM IST

Holi Colors Cancer Risks: होली के रंगों में मौजूद केमिकल्स स्किन और बालों पर बुरा असर डाल सकते हैं। कई बार ये हार्श केमिकल स्किन में जलन, खुजली और रैशेज पैदा कर सकते हैं, तो वहीं बालों को ड्राई और कमजोर बना सकते हैं। Dr. Chandni Jain Gupta का कहना है कि होली से पहले स्किन और बालों को प्रोटेक्ट करना बहुत जरूरी है। इसके लिए चेहरे पर वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि रंग स्किन में अंदर तक ना जाए। साथ ही, बालों में नारियल या जैतून का तेल लगाकर उन्हें डैमेज से बचाया जा सकता है।

अगर होली खेलने के बाद स्किन पर जलन, एलर्जी या रैशेज हो जाएं, तो तुरंत ठंडे पानी से चेहरा धोएं और एंटी-एलर्जिक क्रीम लगाएं। बालों को बचाने के लिए हल्के शैंपू से धोकर डीप कंडीशनिंग करें, ताकि उनकी नमी वापस आए। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, होली के बाद ज्यादा हार्श स्क्रब या केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए और नेचुरल होम रेमेडीज जैसे एलोवेरा जेल, दही, शहद और हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन ग्लोइंग बनी रहेगी और बाल हेल्दी रहेंगे।

Watch Next