By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Salman Khan Disease: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी दमदार फिटनेस और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कपिल शर्मा के शो में एक ऐसा खुलासा किया जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। सलमान ने बताया कि अब पहले जैसा चलना-फिरना आसान नहीं रह गया है, क्योंकि वो तीन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं-Trigeminal Neuralgia, AV Malformation और Brain Aneurysm। 59 की उम्र में भी सलमान फिल्मों और शूटिंग में एक्टिव हैं, लेकिन ये बीमारियां उनकी सेहत के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं।
इन बीमारियों को समझें तो Trigeminal Neuralgia एक नर्व की बीमारी है, जिसमें अचानक चेहरे पर करंट जैसा तेज दर्द होता है। इतना कि बोलना, खाना या हंसना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, AV Malformation में दिमाग की ब्लड वेसेल्स ठीक से जुड़ी नहीं होतीं, जिससे ब्रेन डैमेज तक हो सकता है। सबसे खतरनाक है Brain Aneurysm, जिसे साइलेंट किलर कहा जाता है। इसमें दिमाग की नसों में गुब्बारे जैसा हिस्सा बन जाता है, जो अगर फट जाए तो ब्रेन हेमरेज और मौत का खतरा भी हो सकता है। सलमान भले ही सुपरस्टार हों, लेकिन ये कहानी बताती है कि सेहत से बड़ा कुछ नहीं।