Advertisement

रेटिनॉल का इस्तेमाल कब और किसे नहीं करना चाहिए?

रेटिनॉल को लेकर हर जगह चर्चा है, लेकिन क्या ये वाकई हर किसी के लिए फायदेमंद है? कुछ स्किन टाइप्स के लिए ये ब्यूटी हैक नहीं, स्किन वॉर्निंग बन सकता है।

Published by Lakshmi Sharma
Published : May 5, 2025 6:18 PM IST

Retinol Side Effects:रेटिनॉल स्किन केयर की दुनिया का सुपरस्टार माना जाता है—स्किन चमकती है, झुर्रियां कम होती हैं और बढ़ती उम्र थम सी जाती है। लेकिन हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती, और हर स्किन टाइप के लिए रेटिनॉल सही नहीं होता। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, मतलब छोटी-छोटी चीज़ों पर जलन, खुजली या रेडनेस हो जाती है, तो रेटिनॉल आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा एक्जिमा, रोसैसिया या बहुत ज़्यादा ड्रायनेस जैसी स्किन कंडीशन्स में भी रेटिनॉल का इस्तेमाल इरिटेशन को और बढ़ा सकता है। इसलिए अगर ऐसी कोई प्रॉब्लम है, तो इसे स्किप करना ही बेहतर है या डर्मेटोलॉजिस्ट से पूछकर ही इस्तेमाल करें।

इतना ही नहीं, प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग महिलाएं भी रेटिनॉल से दूरी बनाएं, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन A बच्चे की सेहत पर असर डाल सकता है। वहीं अगर आपकी स्किन पर पहले से ही एक्ने या पिंपल्स हैं, या किसी ट्रीटमेंट पर हैं, तो रेटिनॉल की टाइमिंग और तरीका गड़बड़ होने पर फायदा के बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए रेटिनॉल से पहले ये ज़रूरी है कि आप अपनी स्किन टाइप और कंडीशन को अच्छे से समझें।

Watch Next