कब और किसे लेना चाहिए हेल्थ इंश्योरेंस,क्यों होता है Claim Reject? Policy Samjha Karo| EP.1
Health insurance से जुड़े कई ऐसे सच हैं, जो अक्सर लोग जानते ही नहीं। छोटी-सी गलती आपके claim को reject कर सकती है, जानिए वो जरूरी बातें जो हर किसी को पता होनी चाहिए।
Published : April 24, 2026 2:40 PM IST
Claim Rejection Reasons:आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस लेना बेहद जरूरी हो गया है, लेकिन इसके बारे में कई तरह की गलत धारणाएं और कंफ्यूजन भी मौजूद हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि कम उम्र में इंश्योरेंस की जरूरत नहीं होती, हर बीमारी अपने आप कवर हो जाती है या फिर हर क्लेम आसानी से पास हो जाता है, जबकि ऐसा हमेशा नहीं होता। सच यह है कि हेल्थ इंश्योरेंस हर व्यक्ति के लिए जरूरी है....चाहे वह युवा हो, वर्किंग प्रोफेशनल हो या फिर फैमिली और सीनियर सिटिज़न। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जितनी जल्दी आप इंश्योरेंस लेते हैं, उतना ही कम प्रीमियम देना पड़ता है और लंबे समय में बेहतर फायदे मिलते हैं।
हालांकि, इंश्योरेंस लेते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पॉलिसी के नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए, साथ ही वेटिंग पीरियड और एक्सक्लूज़न को अच्छे से समझना चाहिए और अपनी जरूरत के हिसाब से सही कवरेज चुनना चाहिए। इसके अलावा, क्लेम रिजेक्ट होने के पीछे भी कई वजहें होती हैं, जैसे मेडिकल हिस्ट्री छिपाना, पॉलिसी में शामिल न होने वाली बीमारियां, अधूरे डॉक्यूमेंट्स या फिर बिना जरूरत के हॉस्पिटलाइजेशन। इसलिए सही जानकारी और समझ के साथ लिया गया हेल्थ इंश्योरेंस ही मुश्किल समय में सही मायने में मददगार साबित होता है।