By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Period Pain Relief Tips: पीरियड्स मे दर्द, ऐंठन, मूड स्विंग्स—ये सब तो जैसे पीरियड्स के साथ पैकेज डील में आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, साल 2024 में इंटरनेट पर पीरियड्स पेन से राहत पाने के कुछ घरेलू नुस्खों को सबसे ज़्यादा सर्च किया गया?
तो चलिए,जानते हैं साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए ट्रेंडिंग और असरदार नुस्खों के बारे में, जो आपकी लाइफ को आसान बना सकते हैं।
साल 2024 में सबसे ज़्यादा सर्च किया गया, योग और एक्सरसाइज का तरीका। बालासन, बद्ध कोणासन, धनुरासन जैसे योगासन ने महिलाओं को पीरियड्स पेन से राहत दिलाने में काफी मदद की। साथ ही, हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग को भी बहुत पसंद किया गया।लोगों ने सबसे ज़्यादा पूछा कि कॉफी और प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहना क्यों जरूरी है। साथ ही, अदरक की चाय, ग्रीन टी और दालचीनी का पानी पीने के फायदों ने इंटरनेट पर खूब ट्रेंड किया।