hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों में क्या खाने से होगी इम्यूनिटी स्ट्रॉग, जानें एक्सपर्ट से

Sardiyon Mai Immunity Strong Kaise Karein: ठंड के मौसम में बीमारियों से बचने का राज छिपा है आपकी थाली में। जानिए कैसे कुछ खास फूड्स आपकी सेहत को अंदर से मजबूत बना सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : January 8, 2025 6:51 PM IST

Immunity Strong Foods In Winter: सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस दौरान ठंड और वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए हमारा शरीर अतिरिक्त सुरक्षा की मांग करता है। डाइटिशियन स्वाती संधान के अनुसार, कुछ विशेष फूड्स हमारी इम्यूनिटी को नेचुरल तरीके से बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। विटामिन-सी से भरपूर फूड्स, जैसे संतरा, अमरूद, और नींबू, शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स का लेवल बढ़ाते हैं, जिससे शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है। इसके अलावा, हल्दी और अदरक का सेवन करें, क्योंकि इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं।

सर्दियों में सूखे मेवे, जैसे बादाम, अखरोट, और काजू, को अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। साथ ही, ताजा हरी सब्जियां, जैसे पालक, मेथी, और ब्रोकली, विटामिन और मिनरल्स का खजाना हैं। ये न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को गर्म भी रखते हैं। गर्म सूप और काढ़ा का सेवन करें, जिसमें तुलसी, दालचीनी, और काली मिर्च जैसे मसाले शामिल हों। ये न सिर्फ गले को राहत देंगे, बल्कि आपके शरीर को ठंड से लड़ने के लिए तैयार करेंगे।