By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
महिलाओं के जीवन में हर महीने आने वाले वो 4 से 5 दिन। किसी के लिए नॉर्मल होते हैं, तो किसी के लिए जंग। पेट में मरोड़, कमर दर्द, चिड़चिड़ापन और थकान। दवाई तो हम ले लेते हैं, पर क्या कभी सोचा है कि आपकी थाली ही आपकी सबसे बड़ी दवा बन सकती है? डाइटिशियन सिमरत कतूरिया कहती हैं, "पीरियड्स में हार्मोन बदलते हैं तो शरीर की जरूरतें भी बदलती हैं। सही खाना खाने से न सिर्फ दर्द कम होता है, बल्कि मूड स्विंग और थकान भी कंट्रोल में रहती है।"