hamburger icon
A
Read in English

वजाइना को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को क्या खाना चाहिए?

महिलाओं की वजाइना हेल्थ को मेंटेन रखने में सही खान-पान अहम भूमिका निभाता है। कुछ खास फूड्स अपनाकर ना सिर्फ इंफेक्शन से बचा जा सकता है, बल्कि ओवरऑल रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी बेहतर बनाई जा सकती है!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 6, 2025 12:25 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Payal Rangar

Diet To Keep Vagina Healthy: वजाइना की हेल्थ को बनाए रखना हर महिला के लिए बेहद जरूरी है, और इसके लिए सही खान-पान अहम भूमिका निभाता है। न्यूट्रिशनिस्ट पायल रंगार के अनुसार, प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स जैसे दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड्स वजाइना के अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। साथ ही, हाइड्रेशन भी बहुत जरूरी है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी और नारियल पानी पीना चाहिए, जिससे वजाइना नैचुरली क्लीन और हेल्दी बनी रहे।

इसके अलावा, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल जैसे संतरा, बेरीज और कीवी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे यूटीआई और दूसरी इंफेक्शन से बचाव होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और बीज जैसे अलसी और चिया सीड्स हार्मोन बैलेंस करने में मदद करते हैं, जिससे वजाइना की हेल्थ बेहतर बनी रहती है। प्रोसेस्ड और शुगर वाली चीजों से बचना चाहिए क्योंकि ये शरीर में बैड बैक्टीरिया को बढ़ाकर इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकते हैं। सही डाइट अपनाकर महिलाएं न सिर्फ वजाइना हेल्थ बल्कि ओवरऑल रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी मेंटेन कर सकती हैं।