War Anxiety Symptoms:ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में युद्ध की खबरें छाई हुई हैं… हर चैनल पर धमाकों की आवाज़ें, बॉर्डर पर तनाव और पाकिस्तान की धमकियों की चर्चा हो रही है। लेकिन इन खबरों के बीच एक और ख़ामोश खतरा भी मंडरा रहा है और वो है हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर इसका असर। लगातार चल रही युद्ध की खबरें, मॉक ड्रिल्स, बंकर, हमले की आशंकाएं… ये सब उन लोगों के लिए बेहद भारी पड़ सकती हैं, जो पहले से Anxiety या Panic Attacks से जूझ रहे हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स इसे कहते हैं War Anxiety।
हावर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर एंजायटी एक आम मानसिक प्रतिक्रिया है जो युद्ध या हिंसा से जुड़ी खबरों को बार-बार देखने से होती है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट बताती है कि 80% लोग युद्ध की कवरेज से मानसिक तनाव महसूस करते हैं। यानी जितनी ज़्यादा बार आप धमाकों की खबरें देखेंगे, उतना ज़्यादा दिमाग तनाव में जाएगा। ये एक ‘Anxiety-Information Addiction Loop’ बन जाता है जहाँ डर भी है और उस डर की जानकारी खोजने की लत भी।