पीरियड्स के दौरान बाल धाेने वाली बात के पीछे क्या है सच?

"पीरियड्स में बाल मत धोना" एक बचपन से चली आ रही सलाह, लेकिन क्या ये आज भी उतनी ही ज़रूरी है? सच जानने के लिए पहले थोड़ा पीछे लौटना पड़ेगा।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 6, 2025 12:46 PM IST

Periods Myth: "पीरियड्स में बाल मत धोना!"  ये बात हमने बचपन से दादी-नानी और मम्मी से सुनी है। कहा जाता था कि इससे कमजोरी आ जाती है, सर्दी लग जाती है या ब्लड फ्लो रुक सकता है। लेकिन अगर गौर से देखा जाए, तो ये बातें हेल्थ से ज्यादा उस दौर की सुविधाओं पर आधारित थीं। पहले न गर्म पानी आसानी से मिलता था, न प्रॉपर बाथरूम थे, और न ही रोज़ नहाने की आदत थी। ऐसे में ठंडे पानी से नहाने या बाल धोने से सच में सर्दी लग जाती थी, खासकर तब जब शरीर पहले से थका हुआ हो। इसलिए कहा गया था कि पीरियड्स के शुरुआती दिनों में बाल न धोओ। लेकिन ये हेल्थ नहीं, कंडीशन बेस्ड सलाह थी।

अब बात करें आज की तो पीरियड्स के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जैसे थकान, मूड स्विंग्स, मसल क्रैम्प्स, हल्का बुखार या बॉडी पेन। बॉडी थोड़ा सेंसिटिव जरूर होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हाइजीन से समझौता किया जाए। बल्कि इस समय साफ-सफाई और ज्यादा ज़रूरी हो जाती है, ताकि किसी तरह का इंफेक्शन न हो। तो अगर आप आराम से और गर्म पानी से नहा रही हैं, तो बाल धोना पूरी तरह सेफ है। कोई साइंटिफिक रिस्क नहीं है।