hamburger icon
A
Read in English

वजन घटाने वाली दवाई का क्या है सच?

हर तरफ वज़न घटाने वाली दवाइयों का हल्ला है... लेकिन असली सच्चाई जाननी बाकी है! दवाई से वज़न कम करना आसान लगे तो एक बार ये सच जरूर जान लीजिए.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 28, 2025 3:53 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Payal Rangar

Weight Loss Medicine:  आजकल इंटरनेट पर हर जगह वज़न घटाने वाली दवाइयों का शोर है,  सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) और ज़ेपबाउंड (Zepbound) जैसी दवाइयों को "मैजिक पिल" बताया जा रहा है। लेकिन क्या वाकई ये दवाइयां इतनी आसान हैं? डॉ. पायल रंगर कहती हैं कि ये दवाइयां असल में डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बनी थीं, लेकिन वजन घटाने में भी इनका असर देखा गया। ये आपकी भूख को कम करती हैं और पेट ज़्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है। मगर बिना डॉक्टरी सलाह के इन्हें लेना सही नहीं है, क्योंकि इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जैसे मतली, डायरिया या कभी-कभी ज्यादा गंभीर दिक्कतें।

डॉ. पायल रंगर ये भी बताती हैं कि सेमाग्लूटाइड और ज़ेपबाउंड जैसी दवाइयां कोई जादू नहीं हैं। इनके साथ हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज करना भी उतना ही ज़रूरी है। और सबसे बड़ी बात- जैसे ही दवाई छोड़ते हैं, वजन दोबारा बढ़ने का रिस्क भी बना रहता है। इसलिए अगर वजन घटाना है, तो जल्दबाज़ी छोड़कर लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए। दवाइयां सिर्फ एक सपोर्ट हो सकती हैं, पूरा हल नहीं।