By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Nia Sharma Fitness: टीवी की ग्लैमरस डीवा निया शर्मा अपनी फिटनेस और बोल्ड अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं! और अब सुनने में आया है कि निया Bigg Boss 18 में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! तो चलिए, आपको बताते हैं उनके फिट और कर्वी फिगर का सीक्रेट
निया शर्मा, टीवी की वो स्टार जिनकी फिटनेस हमेशा चर्चा में रहती है। लेकिन ये बात जानकर आप चौंक जाएंगे कि निया को जिम जाना बिल्कुल पसंद नहीं! जी हां, वो पसीना बहाने से दूर भागती हैं। उनकी फिटनेस का राज छिपा है उनके खाने-पीने में। वो दिन की शुरुआत करती हैं ब्लैक कॉफी से, जो न सिर्फ एनर्जी देती है बल्कि उनके पेट को भी साफ रखती है। और ब्रेकफास्ट में वो खाती हैं ऑमलेट, ढेर सारी सब्जियों के साथ। इसके अलावा वर्कआउट के बाद निया की फेवरेट ड्रिंक है गाजर और चुकंदर की स्मूदी!