अर्चना पूरन सिंह के हाथ में क्या समस्या है? जानें CRPS क्या होता है?

दर्द के साथ जीना आसान नहीं होता, लेकिन हिम्मत हो तो हालात भी हार मान लेते हैं। ये कहानी याद दिलाती है कि उम्र या तकलीफ़ नहीं, असली ताक़त सोच में होती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 14, 2026 3:57 PM IST

Archana Puran Singh Health Update:एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इस वक्त कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम, यानी CRPS से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा उनके बेटे आयुष्मान सेठी ने अपने बर्थडे व्लॉग में किया,जो उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया। आयुष्मान ने बताया कि एक चोट के बाद अर्चना को CRPS हो गया, जिसकी वजह से उनका बायां हाथ अब पहले जैसा काम नहीं कर पाता। “मुझे अपनी मां पर गर्व है। दर्द के बावजूद उन्होंने कभी शिकायत नहीं की।” – आयुष्मान सेठी....60 की उम्र के बाद अर्चना ने यूट्यूब चैनल भी शुरू किया।मतलब साफ है — उम्र नहीं, माइंडसेट मैटर करता है।

कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम एक रेयर नर्व और इन्फ्लेमेशन से जुड़ी बीमारी है, जो आमतौर पर हाथ या पैर को अफेक्ट करती है।