महिलाओं में अलग-अलग रंग के वजाइनल डिस्चार्ज का क्या है मतलब? जानें एक्सपर्ट से

वजाइनल डिस्चार्ज महिलाओं के लिए एक नॉर्मल और जरूरी प्रक्रिया है, जो वजाइना को साफ और हेल्दी रखता है। लेकिन, डिस्चार्ज का रंग, गंध या कंसिस्टेंसी बदलने पर सतर्क रहना जरूरी है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 24, 2024 3:39 PM IST

Types of Vaginal Discharge: वजाइनल डिस्चार्ज हर महिला के लिए एक नॉर्मल और जरूरी प्रोसेस है, जो आपकी वजाइना को साफ और हेल्दी रखने में मदद करता है। ये आपके शरीर का तरीका होता है बैक्टीरिया और डेड सेल्स को बाहर निकालने का, ताकि किसी तरह का इन्फेक्शन न हो। आमतौर पर वजाइनल डिस्चार्ज सफेद या पारदर्शी होता है और इसमें हल्की सी गंध हो सकती है।

लेकिन, कभी-कभी इसका रंग, गंध और कंसिस्टेंसी बदल सकती है, जो सेहत से जुड़ी कुछ बातें बताती हैं। अगर डिस्चार्ज बहुत गाढ़ा, चिपचिपा हो या आपको जलन, खुजली या दर्द हो, तो आपको इसे सीरियसली लेना चाहिए। पीरियड्स के अलावा अगर ब्लड स्पॉट्स दिखें, तो ये भी एक गंभीर साइन हो सकता है और डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना जरूरी हो जाता है। द हेल्थ साइट ने Gynecologist Dr.Aruna Kalra जिन्होंने बताया की आपका वजाइनल डिस्चार्ज का कौन-सा रंग परेशानी का कारण बन सकता है।