By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Osteoporosis Day: ऑस्टियोआर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस दोनों हड्डियों से जुड़ी बीमारियाँ हैं, लेकिन इनमें काफी अंतर होता है।ऑस्टियोआर्थराइटिस: यह एक जोड़ की बीमारी है जिसमें आपकी हड्डियों के जोड़ पर जो कार्टिलेज (घिसने से बचाने वाली परत) होती है, वो धीरे-धीरे घिस जाती है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न हो जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस: इस बीमारी में हड्डियाँ कमजोर और पतली हो जाती हैं, जिससे फ्रैक्चर (हड्डी टूटने) का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या ज़्यादातर बुढ़ापे में आती है, खासकर महिलाओं को मेनोपॉजके बाद इसका ज्यादा ख़तरा होता है।