By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Social Egg Freezing : मां बनना हर महिला के जीवन का एक खास पल होता है, जिसकी खुशी सबसे ज्यादा उसी महिला को ही होती है जिसने बच्चे को जन्म दिया हो। लेकिन मौजूदा वक्त में तमाम ऐसे कारण हैं जैसे स्ट्रेस, बढ़ती उम्र, रिश्तों में अनबन जैसी चीजों की वजह से बहुत सी महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं। लेकिन अब और नहीं क्योंकि इस वीडियो में एक्सपर्ट आपको एक ऐसी टेक्निक यानि सोशल एग फ्रीजिंग के बारे में बता रही हैं, जिसकी मदद से बढ़ती उम्र में भी आप बड़ी आसानी से मां बन सकती हैं। एक महिला के जीवन में मां बनना सफल जीवन का संकेत है लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से ये सपना अधूरा रह जाता है। आपके साथ ऐसा न हो इसके लिए ये टेक्निक आपके बड़े काम आ सकती है और आपका अधूरा सपना पूरा हो सकता है।
बढ़ती उम्र के साथ-साथ अगर आपको कुछ गंभीर बीमारियां हैं तो भी आपके लिए मां बनना आसान हैं।अगर आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है और आप कैंसर के उपचार के लिए कीमोथेरेपी या फिर रेडियोथेरेपी ले रही हैं, तो भी आप मां बन सकती हैं। इस वुमेन्स डे मां बनने के अपने सपने को जरूर पूरा करें और देखते रहिए हेल्थ साइट डॉट कॉम।