By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Postpartum Depression Symptoms:डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) यानी डिलीवरी के बाद डिप्रेशन का सामना करना पड़ता है। यह एक सामान्य लेकिन गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जो नई मांओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। पोस्टपार्टम डिप्रेशन में महिलाओं को उदासी, थकान, आत्म-विश्वास की कमी, लगातार चिंता या बेवजह रोने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे हल्के मूड स्विंग या थकान समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
इस वीडियो में हम बताएंगे पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षण, इसके कारण, बचाव और इलाज के तरीके, और यह कैसे नई मांओं की मानसिक सेहत पर असर डालता है। नई मांओं के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है ताकि वे अपनी और अपने बच्चे की सेहत का सही ध्यान रख सकें। अगर आप या आपकी कोई परिचित डिलीवरी के बाद भावनात्मक बदलावों से गुजर रही हैं, तो इस वीडियो को ज़रूर देखें।