By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 29, 2026 10:46 AM IST
Dopamine Detox: आप सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करते हैं... क्या आप वॉशरूम जाते हैं... क्या आप भगवान का नाम लेते हैं या मोबाइल स्क्रीन देखते हैं? देखिए, झूठ मत बोलिए... मुझे पता है आप अपना मोबाइल चेक करते हैं... क्योंकि एक समय मुझे भी यह आदत थी, लेकिन अब नहीं, क्योंकि यह आदत धीरे-धीरे आपके दिमाग पर हावी हो जाती है। आज के आधुनिक युग में हमारी जीवनशैली पूरी तरह बदल गई है। पहले लोग सुबह उठते ही ताजी हवा में सांस लेते थे, सूर्योदय देखते थे, सैर पर जाते थे... लेकिन अब दिन की शुरुआत नोटिफिकेशन, रील्स और सोशल मीडिया से होती है। और ये छोटी-छोटी आदतें आपके दिमाग में एक रासायनिक खेल खेल रही हैं... जिसे डोपामाइन कहते हैं।