Diabetic Retinopathy Symptoms: डायबिटिक रेटिनोपैथी एक गंभीर आंखों की समस्या है, जो लंबे समय तक Uncontrolled Diabetes रहने के कारण होती है। डॉ. पर्विंदर के अनुसार, यह समस्या तब होती है जब हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण आंखों की रेटिना में मौजूद ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है। इससे आंखों में सूजन, ब्लीडिंग और यहां तक कि दृष्टिहीनता का खतरा बढ़ सकता है। शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, जैसे धुंधला दिखना, रात में देखने में परेशानी और आंखों के सामने धब्बे या काले धागे दिखना। लेकिन समय पर इलाज न मिलने से यह समस्या गंभीर हो सकती है और स्थायी अंधापन तक का कारण बन सकती है।
इस बीमारी से बचाव के लिए डायबिटीज़ को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है। डॉ. परविंदर के अनुसार, नियमित आंखों की जांच, हेल्दी डाइट और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखना डायबिटिक रेटिनोपैथी के जोखिम को कम कर सकता है। इसके इलाज के लिए लेजर थेरेपी, इंजेक्शंस और सर्जरी का सहारा लिया जा सकता है, लेकिन समय रहते इलाज करवाना बेहद जरूरी है। अगर आपको डायबिटीज़ है और आंखों में किसी भी तरह की समस्या महसूस हो रही है, तो बिना देर किए किसी Eye Specialist से सलाह लें।