By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Cholesterol level in hindi : कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) के बारे में आप क्या जानते हैं? शायद यही कि कोलेस्ट्रॉल हमारी धमनियों में मौजूद एक ऐसा गाढ़ा तत्व है, जो कई समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा होने वाला एक ऐसा जानलेवा पदार्थ है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक की सबसे बड़ी वजह बनता है। इसी गाढ़े पदार्थ को आम भाषा में प्लाक कहा जाता है, जो हमारी नसों में जमा होने लगता है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये प्लाक हमारे दिल और दिमाग तक जाने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति में रुकावट डालता है, जो कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनता है।
हमारे शरीर की धमिनयों में जमा होने वाले इस प्लाक को एलडीएल कोलेस्ट्रॉल ही कहते हैं, जिसे आप बैड कोलेस्ट्रॉल के रूप में जानते हैं। हालांकि ये एक खतरनाक लेवल पर पहुंचने के बाद आपके लिए परेशानी का कारण बनता है। आइए इस वीडियो में जानते हैं कि आखिर इस कोलेस्ट्रॉल का हानिकारक लेवल (dangerous cholesterol level in hindi) क्या है, जिसके बाद स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.