hamburger icon
A
Read in English

क्या है ब्रेन मलेरिया जिससे बच्चों को है खतरा? जानें एक्सपर्ट से

मलेरिया को बस बुखार समझना भारी पड़ सकता है, खासकर जब बात बच्चों की हो। एक रूप ऐसा भी है जो सीधे दिमाग पर अटैक करता है… और यही बन सकता है जान का खतरा।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 25, 2025 1:28 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Cerebral Malaria Symptoms: अगर आपको लग रहा है कि मलेरिया बस एक मामूली बुखार है, तो ज़रा सोचिए फिर से! मलेरिया सिर्फ बुखार और थकान तक सीमित नहीं है, इसका एक और खतरनाक रूप है- ब्रेन मलेरिया. ये खासतौर पर बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है। मादा एनाफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलने वाला ये इंफेक्शन अगर वक्त रहते कंट्रोल न किया जाए, तो दिमाग तक पहुंच जाता है। फिर मरीज को उल्टी, बेहोशी, दौरे और कॉमा जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। यही वजह है कि 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है।  ताकि लोग इस बीमारी को हल्के में न लें।

अब बचना कैसे है? तो इसके लिए कुछ सिंपल लेकिन ज़रूरी स्टेप्स हैं,  जैसे कि मच्छरदानी का इस्तेमाल, शाम को पूरे कपड़े पहनना, घर के आसपास पानी जमा न होने देना और साफ-सफाई बनाए रखना। बच्चों को लेकर थोड़े और अलर्ट रहें, क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम वीक होता है। अगर बच्चे को बुखार के साथ उलझन, सुस्ती या बार-बार उल्टी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। याद रखिए, ब्रेन मलेरिया को समय रहते पकड़ लिया जाए, तो जान बच सकती है।