By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 28, 2025 11:46 AM IST
Walking Or Running For Weight Loss:यह बात पूरी दुनिया मान रही है कि मोटापा तेजी से बढ़ रहा है… और ये सिर्फ बढ़ा हुआ वजन नहीं है। इसके साथ आता है हाई BP, शुगर और हार्ट डिज़ीज़ का खतरा भी। लोग डाइट, जिम और तरह–तरह के सप्लीमेंट्स सब ट्राई कर लेते हैं, लेकिन एक सवाल हमेशा बना रहता है। वजन जल्दी किससे कम होता है? Walk से या Running से? आज इसी का साफ और साइंटिफिक जवाब है।
दरअसल, वॉक और रनिंग दोनों कार्डियो एक्सरसाइज़ हैं, लेकिन इनका असर अलग होता है। वॉक लो–इम्पैक्ट है, सुरक्षित है और हर उम्र के लोगों के लिए सही माना जाता है। वहीं रनिंग हाई इम्पैक्ट वर्कआउट है। ज्यादा इंटेंस, ज्यादा एनर्जी की जरूरत और सबसे खास....ज्यादा कैलोरी बर्न। यही वजह है कि वजन कम करने में रनिंग की स्पीड थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन वॉक लंबे समय तक बिना चोट के जारी रखी जा सकती है।