By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 13, 2025 12:14 PM IST
Periods Delay Reasons:पीरियड्स टाइम पर ना आना… इसे हम अक्सर छोटी बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
सोचते हैं, चलो कोई बात नहीं, कभी-कभी तो हो ही जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं… कि ये अनियमितता आपकी सेहत के अंदर चल रही किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है? हर महिला का मासिक चक्र थोड़ा अलग होता है, लेकिन एक औसत साइकिल 28 से 30 दिन की होती है।अगर पीरियड्स में हर बार 15-20 दिन की देरी हो रही है, तो ये ‘नोर्मल’ नहीं है। ये बॉडी का अलार्म है।
Irregular periods हार्मोनल डिसबैलेंस का नतीजा होते हैं। PCOD, थायरॉइड, स्ट्रेस, खराब दिनचर्या(use 4 frame ये सब मिलकर आपके मासिक चक्र को बिगाड़ सकते हैं और अगर आपने इसे इग्नोर किया, तो आगे चलकर प्रेगनेंसी में दिक्कत, मोटापा, दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। बाल झड़ना, वजन तेजी से बढ़ना, चेहरे पर एक्ने – ये सब सिम्पटम्स हो सकते हैं और सबसे पहले जो गड़बड़ होती है... वो होता है पीरियड साइकल।
सबसे पहले, अपने मासिक चक्र को ट्रैक करें, कोई भी बदलाव नोट करें।
जंक फूड कम करें, फाइबर, फल और सब्ज़ियां ज़्यादा खाएं।
दिन में 30 मिनट वॉक या योगा करें बहुत मदद करता है।
2-3 महीने लगातार साइकल बिगड़ रहा है तो गाइनो से मिलें