By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 28, 2025 5:53 PM IST
Astronauts Periods: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर धरती पर पीरियड्स मैनेज करना इतना स्ट्रेसफुल है, तो स्पेस में यह कैसे होता होगा? जब नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसी रहीं, तो उनके सामने और भी कई चैलेंज आए होंगे—लेकिन महिलाओं के दिमाग में एक सवाल जरूर आया होगा… स्पेस में पीरियड्स कैसे हैंडल किए जाते हैं?
अंतरिक्ष में पहली बार कोई महिला 1963 में गई थी—वेलेंटीना टेरेश्कोवा! तब से अब तक 99 और महिलाएं स्पेस में जा चुकी हैं। लेकिन तब ये सवाल उठता था कि माइक्रोग्रैविटी में पीरियड्स मैनेज करना मुश्किल होगा या नहीं? क्या ब्लड फ्लोट करेगा? क्या शरीर पर कोई असर पड़ेगा?
रिसर्च और एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्पेस में भी पीरियड्स बिल्कुल वैसे ही होते हैं जैसे धरती पर। शरीर के अंदर का नैचुरल सिस्टम काम करता है, और ब्लड कहीं फ्लोट नहीं करता—क्योंकि कैपिलरी एक्शन और सरफेस टेंशन की वजह से ब्लड कंट्रोल में रहता है। यानी जो लोग सोचते थे कि स्पेस में ब्लड हवा में उड़ेगा, वो गलत थे!