By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : November 7, 2024 4:12 PM IST
Donald Trump Health Issues: अमेरिका के नए राष्ट्रपति यानि डोनाल्ड ट्रंप का पॉलिटिकल सफर जितना interesting रहा है, उनकी हेल्थ जर्नी भी उतनी ही ध्यान देने वाली है। 78 साल के ट्रंप का हेल्थ रिकॉर्ड कई ऐसी बातें सामने लाता है, जो उम्र के इस पड़ाव पर सभी के लिए जानना जरूरी है।
बात करते हैं डोनाल्ड ट्रंप के वजन की। उनकी हाइट 6 फीट 3 इंच है और उनका वजन 244 पाउंड यानी करीब 110 किलो है। ये आंकड़े उन्हें मोटापे की कैटेगरी में डालते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ओवरवेट होने से न सिर्फ हार्ट बल्कि जोड़ों और मांसपेशियों पर भी असर पड़ता है। वजन को काबू में रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज जरूरी मानी जाती है।