By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 22, 2025 5:54 PM IST
Sudhanshu Panday Fitness Mantra:पॉपुलर टीवी शो अनुपमामें अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सीरियस हैं। हाल ही में The Healthsiteको दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि चाहे उनका शेड्यूल कितना भी बिजी क्यों न हो, वो अपनी डाइट और वर्कआउट को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करते। फिटनेस उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है और इसे लेकर वो काफी डिसिप्लिन्ड हैं।
सुधांशु ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान भी वो अपनी डाइट से कोई समझौता नहीं करते। उनके असिस्टेंट खास तौर पर इस बात का ध्यान रखते हैं कि उन्हें समय पर सही और हेल्दी खाना मिले। वे शूटिंग के दौरान बाहर का खाना खाने से बचते हैं और घर से ही अपनी डाइट के अनुसार खाना लेकर आते हैं। सुधांशु मानते हैं कि एक्टर की परफॉर्मेंस के लिए सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि एक हेल्दी बॉडी और क्लियर माइंड भी ज़रूरी होता है।