By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : November 22, 2024 1:24 PM IST
Diabetes in Kids Reason: पीडियाट्रिक डॉक्टर अमित अग्रवाल ने द हेल्थसाइट.कॉम को दिए इंटरव्यू में बताया कि बच्चों में डायबिटीज के बढ़ते मामलों की वजह खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड का ज्यादा सेवन है। आजकल बच्चे हेल्दी खाने की बजाय पिज्जा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें ज्यादा खाते हैं, जिससे वजन बढ़ता है और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, बच्चों का बाहर खेलने की बजाय स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी उनकी सेहत पर बुरा असर डाल रही है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अगर परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज है, तो बच्चों में इसका खतरा बढ़ सकता है। मोटापा और बढ़ता स्ट्रेस भी एक बड़ी वजह है। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों की डाइट में फल, सब्जियां और हेल्दी चीजें शामिल करें और उन्हें रोज एक्टिव रहने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही, समय-समय पर उनके शुगर लेवल की जांच करवाना भी बहुत जरूरी है।