माइग्रेन के दौरान क्या खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं, बल्कि हर किसी का ट्रिगर अलग होता है। डाइट से इसका क्या कनेक्शन है, एक्सपर्ट्स बताते हैं कुछ चौंकाने वाली बातें।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 14, 2025 11:43 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Deepak Yadav

Migraine Diet:माइग्रेन को लेकर लोगों के बीच कई तरह की बातें फैली हुई हैं। कोई कहता है चॉकलेट से माइग्रेन होता है, कोई कहता है दूध या दही से परहेज़ करो, तो कोई मीठा पूरी तरह बंद करने की सलाह देता है। लेकिन न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. दीपक यादव के मुताबिक, माइग्रेन ट्रिगर करने वाला फूड हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। कुछ लोगों को चॉकलेट या चीज़ खाने से अटैक सकता है, तो किसी को खाली पेट रहने से भी माइग्रेन हो सकता है। इसलिए एक जैसी सलाह सभी पर लागू नहीं होती।

डॉ. यादव बताते हैं कि माइग्रेन पेशेंट्स को सबसे पहले अपने ट्रिगर्स पहचानने की ज़रूरत होती है। जैसे कौन-से फूड्स खाने से सिरदर्द शुरू होता है। आमतौर पर प्रोसेस्ड फूड्स, ज्यादा नमक, तेज़ खुशबू वाले खाने, ज़्यादा कैफीन, और अनियमित मील टाइमिंग माइग्रेन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि एक "फूड डायरी" बनाएं, जिसमें माइग्रेन अटैक से पहले आपने क्या खाया, कितना खाया और कब खाया, ये नोट करें। इससे अपना पर्सनल ट्रिगर पहचानना आसान होगा और माइग्रेन को कंट्रोल करना भी।

Related News