By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
प्रेगनेंसी के आखिरी हफ्तों में हर महिला के मन में एक ही सवाल होता है - "लेबर शुरू होने वाली है या नहीं?" और इसका सबसे बड़ा जवाब छुपा है बच्चेदानी के मुंह यानी सर्विक्स में। Dr. Deeksha Tyagi के अनुसार, "डिलीवरी से पहले सर्विक्स का धीरे-धीरे खुलना और पतला होना बिल्कुल नॉर्मल प्रोसेस है। इसे Cervical Dilation और Effacement कहते हैं। लेकिन शरीर आपको पहले से ही 3 अहम संकेत दे देता है।"वो 3 लक्षण कौन से हैं?
पीरियड्स जैसा दर्द या कमर में लगातार खिंचाव महसूस होना। ये दर्द आता-जाता है और धीरे-धीरे तेज होता जाता है। इसका मतलब है सर्विक्स नरम होकर खुलने की तैयारी कर रहा है।
प्रेगनेंसी के दौरान सर्विक्स पर एक गाढ़ा म्यूकस प्लग लगा होता है जो बैक्टीरिया से बचाता है। जब बच्चेदानी का मुंह खुलने लगता है तो ये प्लग टूटकर गुलाबी या हल्के खून के साथ डिस्चार्ज के रूप में निकलता है। इसे "शो" भी कहते हैं।
बेबी नीचे की तरफ खिसकने लगता है ताकि सर्विक्स पर दबाव बना सके। इससे ब्लैडर पर प्रेशर बढ़ता है और आपको बार-बार वॉशरूम जाना पड़ता है। साथ ही पेल्विस में भारीपन और टांगों में खिंचाव भी महसूस होता है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि ये तीनों लक्षण हर महिला में एक जैसे नहीं होते। कुछ को 2 हफ्ते पहले दिखते हैं, कुछ को लेबर से कुछ घंटे पहले। अगर पानी की थैली टूटे, ब्लीडिंग ज्यादा हो या बच्चे की हरकत कम लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।