By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 11, 2025 10:51 AM IST
UTI Symptoms:यूटीआई (मूत्र मार्ग संक्रमण) एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है। यूरोलॉजिस्ट डॉ. रितेश गोयल (अमृता हॉस्पिटल) बताते हैं कि महिलाओं में यह संक्रमण ज़्यादा देखा जाता है क्योंकि उनकी यूरिनरी ट्रैक्ट छोटी होती है, जिससे बैक्टीरिया आसानी से फैल जाते हैं। इसके लक्षणों में पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब लगना, या निचले पेट में दर्द शामिल हैं। पुरुषों में अगर यूटीआई बार-बार हो, तो यह प्रोस्टेट या मूत्र रुकने की समस्या का संकेत हो सकता है। डॉक्टर गोयल के अनुसार, ज्यादा पानी पीना, साफ-सफाई का ध्यान रखना और पेशाब देर तक न रोकना यूटीआई से बचने के सबसे प्रभावी तरीके हैं।