By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Transformation: अक्सर महिलाओं का वजन प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ जाता है। जिसे कम करने के लिए महिलाएं मेहनत तो करती हैं लेकिन उसके नतीजे सही नहीं निकलते। जिससे वजन और बढ़ने भी लगता है और आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। लेकिन अगर वजन कम करने के लिए आपको सही दिशा दिखाने वाला मिल जाऐ तो ये जर्नी आसान भी हो जाती है और वजन भी कम हो जाता है, जैसा बिजनेस वुमन और कॉटेंट क्रिएटर हरमन सिद्धू के साथ हुआ।
बता दें, हरमन दो प्यारी बच्चियों की मां हैं और उनकी दोनों बच्चों की डिलीवरी सी-सेक्शन के जरिए हुई। हरमन ने द हेल्थ साइट को दिए अपने इंटरव्यू में बताया की कैसे अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान वर्कआउट किया और डिलीवरी के 6 हफ्ते के बाद से जीम जाना भी शुरु किया। इतना ही नहीं उन्होंने डाइट को लेकर भी कोई कॉप्रोमाइज नहीं किया।