By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Petticoat Cancer: साड़ी, भारतीय महिलाओं का सबसे पसंदीदा और ट्रेडिशनल आउटफिट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह खूबसूरत परिधान आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है? हाल ही में, डॉक्टरों ने साड़ी से जुड़े एक अनदेखे खतरे के बारे में चेतावनी दी है। साड़ी पहनने के लिए इस्तेमाल होने वाले टाइट पेटीकोट की वजह से स्किन पर दबाव और घर्षण होता है, जो लंबे समय तक जारी रहने पर 'साड़ी कैंसर' का कारण बन सकता है। BMJ केस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह दुर्लभ कैंसर स्किन के बार-बार दबाव और इरिटेशन से होता है। साड़ी और पेटीकोट के टाइट नॉट से कमर पर स्किन डैमेज होती है। इसे हम 'मार्जोलिन अल्सर' कहते हैं, जो स्किन कैंसर में बदल सकता है। खासतौर पर जो महिलाएं रोज़ साड़ी पहनती हैं, उनमें यह रिस्क ज्यादा होता है।
यह समस्या सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है। धोती पहनने वाले पुरुष भी इस खतरे का सामना कर सकते हैं। लगातार दबाव और घर्षण से स्किन पर इरिटेशन, लाल निशान, और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।