Water Intake: आखिर कितना पानी आपकी सेहत के लिए है ज़रूरी, अधिक पानी कर सकता है आपके शरीर को खराब, Watch Video

पानी का सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करें, अधिक पानी से आपको आ सकते हैं यह लक्षण।

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Published : November 24, 2022 11:46 AM IST

Water Intake: आप लोगों ने ब्रूस ली का नाम तो सुना ही होगा, वह एक अच्छे फाइटर तो थे ही बाई एक अच्छे अभिनेता भी थे। उनकी मृत्यु 20 जुलाई 1973 को हुई थी। वे तब सिर्फ 32 साल के ही थे। लेकिन 49 साल बाद एक थ्योरी से यह सुराग मिला है की उनकी मौत क्यों हुई थी। दरअसल तब बताया गया था की उनकी मौत cerebral oedema के कारण हुई थी। पेनकिलर खाने से उनके दिमाग में स्वेलिंग आ गई थी। लेकिन एक नई रिपोर्ट में यह पाता चला है की इनकी मौत का कारण किडनी मर आई खराबी से हुई। इनकी किडनी में पानी भर गया था। दरअसल इसमें आपकी किडनी आपकी बॉडी से पानी बहार नहीं निकल पाती और यह इसलिए हुआ क्यूंकि वे कुछ ज़्यादा ही पानी पिया करते थे। हम अक्सर पतला होने के लिए या अच्छी त्वचा पाने के लिए पानी का सेवन अधिक करते हैं। इससे हमारी बॉडी हाइड्रेट रहती हैं। इसके लिए हमें कम से कम तीन लीटर पानी पीने को कहा जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है की ज़्यादा पानी भी हमारी जान ले सकता हैं?

अब हम आपको बताते है की आपको कितना पानी पीना चाहिए -

हेल्दी और हाइड्रेट रहने के लिए हमें 3 लीटर पानी पीना होता हैं। पर कुछ लोग 5 लीटर तक पानी पी जाते हैं। लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता। हर इंसान के पानी पीने की नीड अलग-अलग होती हैं।
अमेरिका की नेशनल एकेडेमिक ऑफ साइंस के मुताबिक पुरुषों को कम से कम 3 .7 लीटर तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। याने की 15 -16 कप पानी पीना चाहिए, और महिलाओं को 2 .7 लीटर पानी ही पीना चाहिए।

ज़्यादा पानी पीने के नुक्सान -

ज़्यादा पानी पीने से आपके शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ जाता हैं। जिस वजह से व्यक्ति को ह्यपोलट्रेमिआ, कमज़ोरी आना, दिमान में एक उलझन होना, जी मचलना और उलटी आना जैसी समाया आ सकती हैं। इनसे आपका सोडियम लेवल भी कब हो जाता हैं और कुछ गंभीर मामलों में व्यक्ति की मौत भी हो सकती हैं।

तो अगर आप ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीते हैं तो सावधान रहें। ज़रूरत पढ़ने पर या प्यास लगने पर ही पानी का सेवन करें।