By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Water Fasting Side Effects: आपने सोशल मीडिया पर वजन कम करने के कई अजीबो-गरीब तरीके देखे होंगे, और इन्हीं में से एक है "वॉटर फास्टिंग". हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने दावा किया कि 14 दिनों तक सिर्फ पानी पीकर उसने करीब 9 किलो वजन कम कर लिया। इस दौरान उसने कुछ भी नहीं खाया और अपने पेट के आसपास से 8 इंच तक घटा लिया। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या वॉटर फास्टिंग, यानी सिर्फ पानी पीकर रहना, सच में वजन कम करने का सही और सेफ तरीका है?
दरअसल वॉटर फास्टिंग से वजन तो घटता है, लेकिन फैट की बजाय मांसपेशियों और ग्लाइकोजन स्टोर्स कम होते हैं। इससे शरीर को एनर्जी की कमी होने लगती है, और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इसके अलावा, इस तरीके से वजन घटाना बहुत जल्दी खतरनाक भी साबित हो सकता है।