Reels Side Effects On Eyes: अब चाहे आप घर पर हों या ऑफिस में, दिन हो या रात, रील्स देखने का ट्रेंड तो जैसे हर किसी की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। लोग सोचते हैं कि चलो बस एक-दो रील देखकर टाइम पास कर लेते हैं, लेकिन हकीकत में पता ही नहीं चलता कि कब 10 मिनट से सीधा 2 घंटे हो जाते हैं! सोशल मीडिया की ये छोटी-छोटी रील्स जितनी मज़ेदार लगती हैं, उतनी ही धीरे-धीरे हमारी आदत बन जाती हैं। खासकर जब ब्रेक चाहिए होता है या दिमाग रिलैक्स करना हो, तो लोग सबसे पहले फोन उठा लेते हैं और रील्स में खो जाते हैं।
लेकिन इस आदत का असर सिर्फ टाइम वेस्ट पर नहीं, हमारी हेल्थ पर भी पड़ रहा है। खासकर आंखों पर। लगातार स्क्रीन पर देखने से बच्चों से लेकर बड़ों तक में आंखों की जलन, सूखापन और फोकस करने में दिक्कत जैसी प्रॉब्लम्स बढ़ रही हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय तक स्क्रीन देखने की आदत ड्राई आई सिंड्रोम जैसी कंडीशन को बढ़ावा दे रही है। यानी थोड़ी सी एंटरटेनमेंट के बदले, हम अपनी आंखों की सेहत खतरे में डाल रहे हैं और हमें इसका एहसास तक नहीं होता