वजन कम करने का ये तरीका अपनाने से पहले देखें ये वीडियो

हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है और स्लिम भी दिखना चाहता है। इस चक्कर में कई लोग बिना एक्सपर्ट की सलाह के कोई भी ट्रेंड फॉलो कर लेते हैं। जिसका नतीजा आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : September 16, 2024 5:41 PM IST

Weight Loss Mistakes: हर किसी का शरीर और मेटाबॉलिज्म अलग होता है। अगर आप बिना सोचे-समझे किसी और की डाइट या रूटीन अपनाते हैं, तो फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है। अब आपको क्या करना चाहिए? सबसे पहला कदम है— एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लें। वो आपकी मेडिकल हिस्ट्री, डेली रूटीन, डाइट को समझकर ही आपको सही दिशा में गाइड करेंगे।

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि वेट लॉस शुरू करने से पहले कुछ जरूरी टेस्ट जैसे शुगर, थायराइड और विटामिन डी-बी12  के लेवल चेक करवाना चाहिए। ये टेस्ट ये बताते हैं कि आपका शरीर कितना स्ट्रॉन्ग है और आपको किस तरह की डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत है और हां, सबसे बड़ा मिथ ये है कि तेजी से वजन कम करना सबसे बेहतर है! ये गलतफहमी मत पालिए। धीरे-धीरे, मोडरेट तरीके से वजन घटाना सही है। तेजी से वजन घटाने के चक्कर में हड्डियों की कमजोर होने का खतरा और दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, खासकर महिलाओं में।

Related Videos

Related News