hamburger icon
A
Read in English

मलेरिया से जुड़ी इस बात पर यकीन करने से पहले देखें ये वीडियो

मलेरिया को लेकर अक्सर ऐसी बातें सुनी जाती हैं जो पूरी तरह सही नहीं होतीं। ये गलतफहमियां कई बार सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 25, 2025 7:24 PM IST

Malaria Myths Buster: मलेरिया? अरे वो तो बस गंदगी में होता है! “एक बार हो गया तो दोबारा थोड़ी होता है।” “गिलोय ले लो, पपीते का जूस पियो… घर बैठे सब ठीक हो जाएगा।”ऐसी बातें आपने भी कहीं न कहीं ज़रूर सुनी होंगी, या शायद खुद भी बोल दी होंगी। लेकिन सोचिए ज़रा, अगर मलेरिया इतना ही सिंपल होता, तो हर साल इतनी बड़ी संख्या में लोग इससे बीमार क्यों पड़ते? और ब्रेन मलेरिया जैसी जानलेवा हालत क्यों बनती?

असल में, मलेरिया को लेकर लोगों के बीच बहुत सारी गलतफहमियां फैली हुई हैं। यही मिथक बीमारी को पहचानने और सही समय पर इलाज कराने में रुकावट बनते हैं। लोग लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं, देसी नुस्खों पर टिके रहते हैं और जब तक अस्पताल पहुंचते हैं, तब तक बीमारी बिगड़ चुकी होती है। इसलिए ज़रूरी है कि मलेरिया को लेकर सही जानकारी फैलाई जाए, ताकि इलाज समय पर हो और खतरा टाला जा सके।

Related News