hamburger icon
A
Read in English

हीटवेव को लेकर चेतावनी! बचाव के लिए करें ये काम

इस बार की गर्मी आपकी सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा लेने वाली है! लू से जुड़ी ये चेतावनी जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए एक साइलेंट किलर बन सकती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 3, 2025 5:43 PM IST

Heatwave Prevention Tips: अगर आपको लगता है कि गर्मी सिर्फ एक सीजन है, तो जनाब, इस बार संभल जाइए! मौसम विभाग ने साफ कह दिया है। इस बार गर्मी आपकी सहनशक्ति की परीक्षा लेने वाली है! यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में हीट वेव का खतरा मंडरा रहा है। हीट वेव यानी लू… जो सिर्फ गर्मी नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए एक साइलेंट किलर बन सकती है! इससे बचना क्यों जरूरी है? और कैसे करें इसका सामना? चलिए, आपको पूरी जानकारी देते हैं!

हीट वेव यानी लू… मतलब जब तापमान 40°C के पार चला जाए और गर्म हवाएँ शरीर से सारा पसीना सुखा दें! ऐसे में शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल हो सकता है। ऐसी हालत में हीट स्ट्रोक हो सकता है यानी शरीर का टेंपरेचर अचानक बढ़ जाता है, जिससे दिल, दिमाग किडनी तक फेल हो सकती है!

ये लक्षण दिखें, तो समझ जाइए कि लू लगने वाली है!

सिर में तेज़ दर्द
अचानक चक्कर आना
बहुत ज्यादा पसीना आना या फिर बिल्कुल पसीना न आना
कमज़ोरी महसूस होना
तेज़ बुखार और उल्टी होना