Advertisement
1 महीने में बढ़ाना है 5 किलो तक वजन? डाइटिशियन बता रही हैं इसके लिए खास टिप्स
क्या आप भी 1 महीने में 5 किलो तक वजन बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां तो इस वीडियो में डाइटिशियन सिमरत कतूरिया बता रही हैं इसके हेल्दी तरीके के बारे में-
Published : August 11, 2026 5:52 PM IST
क्या आपका वजन कम है और आप तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं? क्या आपने कई चीजें ट्राई कीं, लेकिन वजन बढ़ने की बजाय वही बना हुआ है? इस वीडियो में हम बात करेंगे कि 1 महीने में हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ ज्यादा खाना ही काफी नहीं है। आपकी डाइट में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का सही संतुलन होना चाहिए। दूध, दही, पनीर, अंडे, दालें, चना, सोयाबीन, ड्राई फ्रूट्स, केला, ओट्स और मूंगफली जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
इस वीडियो में डाइटिशियन सिमरत कतूरिया बता रही हैं-
- वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
- दिन में कितनी बार खाना फायदेमंद हो सकता है?
- प्रोटीन और कैलोरी का क्या रोल है?
- वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज क्यों जरूरी है?
- कौन-सी गलतियां वजन बढ़ने से रोक सकती हैं?
- क्या 1 महीने में 5 किलो वजन बढ़ाना हर व्यक्ति के लिए संभव है?